दूसरी कक्षा के हिंदू छात्र को कलमा सुनाने के लिए कहा, बवाल
हैदराबाद के सईदाबाद स्थित एक निजी स्कूल पर दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को कथित तौर पर होमवर्क के रूप में कुरान की आयत
हैदराबाद के सईदाबाद स्थित एक निजी स्कूल पर दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को कथित तौर पर होमवर्क के रूप में कुरान की आयत (कलमा) याद करने और सुनाने के लिए कहने का आरोप लगा है.
छात्र के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि दूसरे धर्म की धार्मिक प्रार्थना याद कराने के
लिए कहना गलत है. फिलहाल स्कूल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और मामले की जांच की मांग की जा रही है.
