'बाइडेन ने क्यों छोड़ी थी 2024 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी?: खुद किया खुलासा; नवंबर में आएगी किताब
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन नवंबर में अपना संस्मरण प्रकाशित करने जा रहे हैं। इस किताब में वह व्हाइट हाउस में बिताए अपने चार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन नवंबर में अपना संस्मरण प्रकाशित करने जा रहे हैं। इस किताब में वह व्हाइट हाउस में बिताए अपने चार वर्षों का प्रथम-पुरुष विवरण देंगे। साथ ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने के पीछे की 'बेहद पीड़ादायक और कठिन' निर्णय प्रक्रिया का भी खुलासा करेंगे।
बाइडेन ने बताया कि उनकी किताब 'प्रॉमिस मी, अमेरिका' शीर्षक से 17 नवंबर को प्रकाशित होगी। इस किताब को लिटिल, ब्राउन एंड कंपनी प्रकाशित कर रही है और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर बाइडेन ने लिखा कि मैंने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल पर एक किताब लिखी है। इसका नाम PROMISE ME, AMERICA है।
यह 17 नवंबर को प्रकाशित होगी और अभी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
