शराब पार्टी के दौरान थार सवार युवकों ने की फायरिंग, 4 गिरफ्तार
दरभंगा में देर रात थार सवार युवकों ने कथित तौर पर शराब पार्टी के दौरान ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके
दरभंगा में देर रात थार सवार युवकों ने कथित तौर पर शराब पार्टी के दौरान ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल से शराब की बोतलें, चार खोखे और अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
