नोएडा में सड़क पर मौत बनकर गिरा हाईटेंशन तार, चपेट में आए 5 लोग
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया. हादसे में करंट लगने
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया. हादसे में करंट लगने से पांच लोग झुलस गए और एक स्कूटी में आग लग गई.
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रवि चौधरी की हालत गंभीर है. पीड़ितों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया
है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
