'मैं जिंदा हूं साहब... मुझे कागजों में मत मारिए', 82 साल के बुजुर्ग की गुहार
बिहार के भोजपुर जिले के 82 वर्षीय ढोड़ा राम को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिए जाने से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई
बिहार के भोजपुर जिले के 82 वर्षीय ढोड़ा राम को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिए जाने से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई.
पिछले तीन महीनों से वे खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं. मामला सामने आने के बाद प्रशासन
ने जांच शुरू कर संबंधित विकास मित्र को नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि गलती सुधारकर जल्द ही ढोड़ा राम की
पेंशन दोबारा शुरू कर दी जाएगी.
