5 करोड़ की रंगदारी, 1500 किमी पीछा... ऐसे पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का शूटर
दिल्ली पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और कारोबारी पर फायरिंग की वारदातों से जुड़े एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी
दिल्ली पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और कारोबारी पर फायरिंग की वारदातों से जुड़े एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक, वह हैरी बॉक्सर-लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा संदिग्ध शूटर है. इससे पहले इसी मामले में विकास नाम के एक अन्य आरोपी को
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार किया गया था. अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
