'चंदा चोरों का हिसाब हनुमानजी की गदा करेगी...', पंचायत आजतक में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए साथ ही 'चढ़ावा चोरी' मामले पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि, चढ़ावा चोरी में जो भी दोषी होगा कानून तो उसे सजा देगा ही साथ ही हनुमान जी की गदा का प्रहार भी उसे सहना होगा.' डिप्टी सीएम ने बातचीत में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'सपा का सूर्य अस्त हो रहा है. हमारे पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हैं, समाजवादी पार्टी के पास बूथ स्तर पर गुंडे हैं.'
