मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर पागल कुत्ता ने किया हमला, दो मासूम घायल... लहूलुहान हालत में हायर सेंटर रेफर
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खा रहे बच्चों के बीच अचानक रेबीज संक्रमित एक पागल कुत्ता घुस आया
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खा रहे बच्चों के बीच अचानक रेबीज संक्रमित एक पागल कुत्ता घुस आया. देखते ही देखते कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया और दो मासूमों को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया. स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
