आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर! 40 में से 38 कमरे तोड़ने का आदेश
रामपुर विकास प्राधिकरण ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना
रामपुर विकास प्राधिकरण ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के बना हुआ अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है. संस्थान को 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं होने पर प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई करेगा.
