दूध में नशा, बेसुध पति और बेरहम मौत... प्रेमी के लिए इटावा की आशिकी देवी बन गई 'कातिल'; जानिए क्राइम कहानी
Uttar Pradesh News: इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोडा गांव में 12 जुलाई की रात 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर आनंद उर्फ महबूब
Uttar Pradesh News: इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोडा गांव में 12 जुलाई की रात 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर आनंद उर्फ महबूब राजपूत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई.
गहन जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी आशिकी देवी और उसके पड़ोस में रहने वाले प्रेमी शिवम राजपूत को हिरासत में लिया. सख्ती
से की गई पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
