बागेश्वर महाराज के भाई गिरफ्तार, जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम गर्ग को जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम गर्ग को जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अंकित मिश्रा को भी हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद राजनगर न्यायालय में पेश किया गया.
