शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी पर क्यों मचा सियासी बवाल?: सुप्रिया बोलीं- हर मुलाकात में साजिश न खोजिए
एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि
एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय में अपने विधायकों के साथ कोई राजनीतिक बैठक की थी। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना महज़ एक इत्तेफ़ाक थी। सुले ने लोगों से अपील की कि राजनीतिक नेताओं के बीच होने वाली हर मुलाकात को साजिश या राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
