गोशालाओं में करोड़ों का खेल! मृत और गायब गोवंश पर भी मिलता रहा अनुदान
राजस्थान में गोवंश संरक्षण योजना के तहत करोड़ों रुपये के अनुदान में बड़ी अनियमितता सामने आई है. महालेखाकार (AG) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है
राजस्थान में गोवंश संरक्षण योजना के तहत करोड़ों रुपये के अनुदान में बड़ी अनियमितता सामने आई है. महालेखाकार (AG) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृत, गायब और रिकॉर्ड में मौजूद नहीं रहे गोवंश के नाम पर भी सरकारी अनुदान जारी होता रहा. 38 गोशालाओं से 57.36 करोड़ रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अब तक वसूली नहीं हो सकी है.
