526km रेंज... 30 मिनट में चार्ज! आ गई KIA की सस्ती EV, बुकिंग शुरू
Kia Syros Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV से पर्दा
Kia Syros Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV से पर्दा उठा दिया है.
यह कंपनी की भारत में दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जो सिंगल चार्ज में 526 किलोमीटर तक की रेंज देती है.
कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक केवल 25,000 रुपये देकर इसे ऑनलाइन या किआ डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं.
