70 दिन का दर्द, सूनी गोद... कोटा की लाचार मांओं ने मांगी मौत
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले करीब 70 दिनों से किडनी फेलियर का इलाज करा रहीं पांच प्रसूताओं ने 48 घंटे का अल्टीमेटम
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले करीब 70 दिनों से किडनी फेलियर का इलाज करा रहीं पांच प्रसूताओं ने 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद डायलिसिस करवाने से इनकार कर दिया है. महिलाओं का कहना है कि यदि सरकार उनकी किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करवा सकती तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए.
