अब चैम्पियन बनना आसान नहीं! ICC ने बदल दिए वनडे-t20 वर्ल्ड कप रूल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने दो सबसे बड़े पुरुष टूर्नामेंट- वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने दो सबसे बड़े पुरुष टूर्नामेंट- वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है.
एडिनबर्ग में हुई ICC बोर्ड की वार्षिक बैठक में मुख्य कार्यकारी समिति (Chief Executives' Committee) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए ये फैसले लिए गए.
ICC का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य टूर्नामेंट के हर मुकाबले को अधिक प्रतिस्पर्धी, अधिक अर्थपूर्ण और ज्यादा रोमांचक बनाना है. नए प्रारूप
से शुरुआती मैचों से लेकर फाइनल तक हर मुकाबले का महत्व बढ़ेगा, प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा होगा और खिलाड़ियों व दर्शकों दोनों का अनुभव बेहतर बनेगा.
