पंजाब निकाय चुनाव नतीजे:aap का दबदबा, सीटें 800 पार, कपूरथला में कांग्रेस को बहुमत; CM मान बोले- बंगाल जीतने वाले 5वें नंबर पर
मोहाली में जीते पति-पत्नी, जीत पर पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया और मंत्री हरपाल चीमा ने किया डांस। अमृतसर में AAP के झंडे लहराए गए। पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा दिखा है। सुबह 8
मोहाली में जीते पति-पत्नी, जीत पर पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया और मंत्री हरपाल चीमा ने किया डांस। अमृतसर में AAP के झंडे लहराए गए। पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा दिखा है। सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना में 925 वार्डों में AAP जीत चुकी है। कांग्रेस दूसरे और आजाद उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं।. बंगाल के बाद 2027 में पंजाब को जीतने की बारी की बात कहने वाली भाजपा सबसे पीछे है। कमबैक के दावे वाला अकाली दल भी चौथे नंबर पर है। अब तक 8 नगर निगमों में से 6 से नतीजे आ चुके हैं- इसमें कपूरथला में कांग्रेस, अबोहर में BJP को बहुमत मिला है।
जबकि बठिंडा, मोगा, बरनाला और बटाला में AAP ने जीत दर्ज की है। वहीं 2 निगमों के नतीजे आने बाकी हैं, इसमें मोहाली और पठानकोट शामिल हैं। बटाला में AAP वाइस प्रेसिडेंट शैरी कलसी के भाई अमृत कलसी चुनाव हार गए है, उन्हें वार्ड-35 से कांग्रेस के शशि चंदा ने हराया है। जबकि बठिंडा के वार्ड-5 से विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की सास हरबंस कौर ने जीत दर्ज की है। मोहाली निगम में AAP के उम्मीदवार पति-पत्नी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-4 से हरविंदर सिंह और वार्ड-3 से उनकी पत्नी गुरमीत कौर ने चुनाव जीता। 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।
उधर, सीएम भगवंत मान ने कहा कि बंगाल जीतने वाले पांचवें नंबर पर आए हैं। 1100 से ज्यादा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। कांग्रेस व अकाली दल अपने पुराने बहानों पर कायम रहे हैं। निगम/कौंसिल/पंचायत रिजल्ट LIVE रुझान+जीत/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 1909/1977 925 373 167 178 255 8 नगर निगमों के LIVE नतीजे मोहाली नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 38/50 28 4 2 2 6 बठिंडा नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 50/50 33 6 2 3 2 पठानकोट नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 37/50 6 11 14 0 0
कपूरथला नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 50/50 11 31 3 3 2 अबोहर नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 50/50 20 1 28 0 1 बटाला नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 50/50 30 18 2 0 0 मोगा नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 50/50 30 7 3 3 7 बरनाला नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य 50/50 36 2 7 0 5 ये खबरें भी पढ़ें… AAP ने 2027 का ट्रेलर दिखाया पंजाब चुनाव नतीजे, दिग्गजों के क्षेत्र में क्या रिजल्ट रहा काउंटिंग के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
