तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा... युवक की मौके पर मौत
राजस्थान के अलवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई
राजस्थान के अलवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर सुरक्षा इंतजाम व स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.
