टीम इंडिया को हराने वाले आयरलैंड में जोनाथन ट्रॉट की एंट्री, अफगानिस्तान सीरीज के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दुनिया की मजबूत टीमों में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को नई जिम्मेदारी मिली
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दुनिया की मजबूत टीमों में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को नई जिम्मेदारी मिली है. ट्रॉट अब आयरलैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप का हिस्सा बन गए हैं. खास बात यह है कि यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब इंग्लैंड टेस्ट टीम के अगले हेड कोच के तौर पर भी उनका नाम चर्चा में बना हुआ है.
