कमाता है ₹400 रोज और आयकर विभाग ने थमा दिया 41 करोड़ का नोटिस
Uttar Pradesh News: मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र स्थित लोकापुर गांव निवासी श्याम बाबू को आयकर विभाग ने उनके बैंक खाते से हुए 41
Uttar Pradesh News: मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र स्थित लोकापुर गांव निवासी श्याम बाबू को आयकर विभाग ने उनके बैंक खाते से हुए 41 करोड़ रुपये के भारी-भरकम ट्रांजैक्शन पर 6 करोड़ रुपये टैक्स बकाया जमा करने का नोटिस भेजा है. पीड़ित श्याम बाबू के सगे साले ने वर्ष 2020 में शादी होने के छह महीने बाद नौकरी दिलाने के बहाने उन्हें दिल्ली बुलाकर बैंक में खाता खुलवाया था. साले ने बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर बाद में चेक पर हस्ताक्षर ले लिए और इस खाते से करोड़ों का लेन-देन कर डाला.
