'सिर्फ अपना कमरा बदला है, घर नहीं': टीएमसी के बागी गुट में शामिल हुए ममता के करीबी मदन मित्रा; क्या-क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा पार्टी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। इस बागी गुट का नेतृत्व राज्य विधानसभा में विपक्ष
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा पार्टी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। इस बागी गुट का नेतृत्व राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। इस कदम से पार्टी के अंदर जारी विवाद और गहरा हो गया है। मदन मित्रा को टीएमसी की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।
