Maharahstra:अंधेरी दुनिया की उम्मीद को अपनों ने कुएं में धकेला; महाराष्ट्र में दृष्टिहीन मासूम की मौत, मां बची
जिन आंखों ने कभी दुनिया का उजाला नहीं देखा, उनकी जिंदगी की बची-खुची उम्मीद को भी अपनों ने बेरहमी से खत्म करने की कोशिश की।
जिन आंखों ने कभी दुनिया का उजाला नहीं देखा, उनकी जिंदगी की बची-खुची उम्मीद को भी अपनों ने बेरहमी से खत्म करने की कोशिश की। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति और सास पर अपनी दृष्टिबाधित बहू और उसके साढ़े तीन साल के दृष्टिबाधित बेटे को कुएं में धक्का देने का आरोप है। इस घटना में मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने साहस और सूझबूझ से अपनी जान बचा ली।
