कितने जॉर्डन ब्राउन घूम रहे हैं भारत में? ये हैं 5 गंभीर सवाल
जुलाई 2026 में भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर आती है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान एक विदेशी
जुलाई 2026 में भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर आती है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान एक विदेशी नागरिक को पकड़ते हैं, जो पगडंडी के रास्ते चुपके से नेपाल भागने की फिराक में था.
रोके जाने पर वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया जाता है. पूछताछ में पता चलता है कि उसका नाम जॉर्डन ब्राउन है और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है.
उसके पास न कोई वैध पासपोर्ट था, न वीजा और न ही कोई ट्रैवल डॉक्युमेंट. तलाशी में उससे एक चीनी पासपोर्ट, दो टूटे हुए मोबाइल फोन और एआई से चलने वाले ट्रांसलेशन डिवाइस जैसे सामान मिलते हैं.
यह भी पता चला है कि वह यूएस नेवी में काम कर चुका है.
