Lucknow, India

News: अविजीत मजूमदार ने छोड़ी टीएमसी, पार्टी को बताया 'तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस'

Published 28 May 2026 · politics

अविजीत मजूमदार ने कहा, 'स्थापना के समय से मैं असम तृणमूल कांग्रेस का सदस्य और सचिव था। इसके अलावा, टीएमसी मीडिया सेल का प्रमुख रहा और इस बार गुवाहाटी से चुनाव भी लड़ा। कोई भी हिंदुत्व मानने वाला व्यक्ति टीएमसी में नहीं रह सकता। अब टीएमसी का मतलब 'तृणमूल मुस्लिम

अविजीत मजूमदार ने कहा, 'स्थापना के समय से मैं असम तृणमूल कांग्रेस का सदस्य और सचिव था। इसके अलावा, टीएमसी मीडिया सेल का प्रमुख रहा और इस बार गुवाहाटी से चुनाव भी लड़ा। कोई भी हिंदुत्व मानने वाला व्यक्ति टीएमसी में नहीं रह सकता। अब टीएमसी का मतलब 'तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस' हो गई है।' अविजीत ने कहा, 'पार्टी छोड़ने का एक और कारण है।

असम में बांग्लादेशी और मुस्लिम लोगों पर पार्टी का ज्यादा झुकाव है। हिंदुओं पर पार्टी के नेता कभी नहीं बात करते हैं। मैं हिंदू हूं और मेरी विचारधारा है, इसलिए पार्टी में रहना उचित नहीं है।'असम में तृणमूल कांग्रेस के भविष्य को लेकर मजूमदार ने कहा, 'असम में अब कांग्रेस का कुछ भी नहीं है।

असम टीएमसी के कार्यालय में एक भी कार्यकर्ता और आदमी नहीं दिखता है। मैंने ही असम में टीएसी को पहचान दिलाई थी, जो गलत फैसला साबित हुआ। अब असम में टीएमसी को कोई पूछने वाला नहीं है। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 में अविजीत मजूमदार ने टीएमसी के टिकट पर गुवाहटी सेंट्रल से चुनाव लड़ा था।

मजूमदार कुल 1061 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…