'खजाना बलि मांग रहा है', फिर कुल्हाड़ी से कर दी दोस्त की हत्या
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से अंधविश्वास, लालच और हत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आरोप है
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से अंधविश्वास, लालच और हत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आरोप है कि गड़े धन (दफीना) की तलाश में निकले तीन लोगों ने अपने ही साथी की कथित तौर पर मानव बलि दे दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
