चढ़ावा चोरी: SIT की फाइनल रिपोर्ट तैयार, चंपत राय पर लापरवाही का आरोप
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की विस्तृत रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की विस्तृत रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में टिन्नू यादव की भूमिका पहले से कहीं अधिक स्पष्ट रूप से सामने आई है, जबकि ट्रस्ट पूर्व महासचिव चंपत राय को प्रबंधन में लापरवाही और निगरानी में नाकामी का जिम्मेदार ठहराया गया है, क्योंकि पूरा प्रबंधन उनके अधीन था.
वहीं, 15 जुलाई यानी बुधवार को एसआईटी की जांच के लिए निर्धारित समयसीमा पूरी हो चुकी हैं. हालांकि, कुछ पहलुओं पर काम जारी होने के कारण SIT द्वारा सरकार से थोड़ा अतिरिक्त वक्त मांगे जाने की भी संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, SIT की जांच रिपोर्ट में टिन्नू यादव की भूमिका पहले से कहीं अधिक स्पष्ट होकर सामने आई है.
वह ट्रस्ट की आधिकारिक लिखापढ़ी का हिस्सा नहीं था, लेकिन वह चंपत राय के साथ बराबरी से काम देख रहा था. एसआईटी ने बिना नाम
लिए संकेत दिया कि टिन्नू के पास मंदिर प्रबंधन की हर संवेदनशील जानकारी रहती थी और उसकी हर स्तर तक पहुंच थी.
