'34 साल रगड़ने पर मिली सफलता' बॉलीवुड में शोहरत पर बोले रवि किशन
सांसद और अभिनेता रवि किशन ने पंचायत आजतक के मंच पर अपनी राजनीति और एक्टिंग करियर के 34 साल लंबे स्ट्रगल पर खुलकर बात की
सांसद और अभिनेता रवि किशन ने पंचायत आजतक के मंच पर अपनी राजनीति और एक्टिंग करियर के 34 साल लंबे स्ट्रगल पर खुलकर बात की. 'लापता लेडीज' और 'मामला लीगल है' जैसी फिल्मों और सीरीज से बॉलीवुड में दमदार वापसी करने वाले रवि किशन ने अपनी सफलता का क्रेडिट '34 साल रगड़ने' और महादेव की कृपा को दिया.
