महाराष्ट्र: मुंबई में चलती कार बनी आग का गोला... कोस्टल रोड टनल बंद, मची अफरातफरी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई. यह घटना बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई. यह घटना बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई. आग लगते ही टनल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियां यू-टर्न लेकर वापस जाने लगीं. घटना की जानकारी मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी गई.
