जब ट्विटर लॉन्च किया गया, शॉर्ट मैसेज सर्विस ऐप के तौर पर हुई थी शुरुआत
15 जुलाई 2006 को सैन फ्रांसिस्को स्थित पॉडकास्टिंग कंपनी ओडियो ने आधिकारिक तौर पर ट्वट्टर, जिसे बाद में बदल कर ट्विटर कर दिया गया, आम
15 जुलाई 2006 को सैन फ्रांसिस्को स्थित पॉडकास्टिंग कंपनी ओडियो ने आधिकारिक तौर पर ट्वट्टर, जिसे बाद में बदल कर ट्विटर कर दिया गया, आम जनता के लिए लॉन्च किया. यह अलग- अलग ग्रुप के लिए उसकी शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस (एसएमएस) थी.
यह ओडियो के मुख्य पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म से अलग एक साइड प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ यह मुफ्त एप्लिकेशन यूजर्स को एक ही नंबर (40404) पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजकर दोस्तों के समूह के साथ शॉर्ट स्टेटस अपडेट शेयर करने की सुविधा देता था.
अगले कुछ वर्षों में, जब ट्वटर ट्विटर बन गया, तो यह आसान "माइक्रोब्लॉगिंग" सेवा तेजी से पॉपुलर हुआ और दुनिया के अग्रणी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म में से एक बन गई. ट्विटर के
सह-संस्थापक इवान विलियम्स ने सिलिकॉन वैली की तकनीकी दुनिया में वेब डायरी प्रकाशन सेवा ब्लॉगर की स्थापना करके अपनी पहचान बनाई, जिसे उन्होंने 2003 में गूगल को कई मिलियन डॉलर में बेच दिया.
