ताजमहल में साड़ी संभाल नहीं पाई विदेशी महिला, UP पुलिस ने जीता दिल
भारत की संस्कृति, परंपरा, रिवाज और इतिहास को करीब से जानने के लिए हर साल दुनिया भर से लाखों टूरिस्ट ताजमहल पहुंचते हैं. इनमें से
भारत की संस्कृति, परंपरा, रिवाज और इतिहास को करीब से जानने के लिए हर साल दुनिया भर से लाखों टूरिस्ट ताजमहल पहुंचते हैं. इनमें से कई विदेशी पर्यटक भारतीय पहनावे को भी अपनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान को पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. आगरा के ताजमहल परिसर में ऐसा ही एक भावुक पल देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.
