महोबा: युवक को घेरकर कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ, पैर भी काटा
Uttar Pradesh News: महोबा के शहर कोतवाली इलाके के समद नगर में मंगलवार की रात हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए 28 वर्षीय
Uttar Pradesh News: महोबा के शहर कोतवाली इलाके के समद नगर में मंगलवार की रात हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार करके युवक के दोनों हाथ कलाई से लगभग अलग कर दिए, उसका पैर काट दिया और सिर पर भी गहरे घाव किए.
इस वारदात को अंजाम देने का आरोप स्थानीय बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके सहयोगियों पर लगा है. पुलिस ने मामले की सूचना मिलने
के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
