होर्मुज ब्लॉकेड पर गजब कंफ्यूजन... बाहर अमेरिका, अंदर ईरान- कैसे निकलेंगे जहाज?
होर्मुज स्ट्रेट में इस समय सबसे बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. एक तरफ ईरान ने स्ट्रेट के अंदर अपने नियंत्रण का दावा करते हुए
होर्मुज स्ट्रेट में इस समय सबसे बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. एक तरफ ईरान ने स्ट्रेट के अंदर अपने नियंत्रण का दावा करते हुए आवाजाही पर सख्ती कर दी है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने स्ट्रेट के बाहर यानी गल्फ ऑफ ओमान में अपनी नौसैनिक मौजूदगी बढ़ाकर ईरानी बंदरगाहों पर दबाव बना दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर दोनों तरफ सैन्य नियंत्रण है तो आखिर सैकड़ों व्यापारिक जहाज बाहर निकलेंगे कैसे?
