1 रुपये का टैग और कपड़ा बन गया ब्रांडेड! सरोजनी नगर मार्केट का सच
Sarojini Nagar Shopping Secrets: दिल्ली की फेमस सरोजनी नगर मार्केट का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ब्रांडेड कपड़े और सस्ती डील्स आती हैं
Sarojini Nagar Shopping Secrets: दिल्ली की फेमस सरोजनी नगर मार्केट का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ब्रांडेड कपड़े और सस्ती डील्स आती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वहां मिलने वाले 100-200 रुपये के वो 'ब्रांडेड' कपड़े क्या असल में ब्रांडेड ही होते हैं.
सरोजनी नगर में जब Mo.of.everything की टीम पहुंची तो इस बात से पर्दा उठ गया. दरअसल, वहां बिकने वाले अधिकतर कपड़े सीधे फैक्ट्री से नहीं, बल्कि
विदेशों से इंपोर्ट होकर पानीपत की होलसेल मार्केट से आते हैं और वहां से सरोजनी नगर जैसे अलग-अलग मार्केट में आते हैं. फिर यहां पर आकर
कपड़ों पर नकली ब्रांड टैग लगाकर इन्हें 'ब्रांडेड' का नाम दे दिया जाता है और फिर ये आपकी पसंदीदा मार्केट की रैक तक पहुंच जाते हैं.
