कहीं गर्लफ्रेंड के पास न चला जाए...शक के चलते 9 बच्चों की मां ने पति को कुल्हाड़ी से काटा
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नौ बच्चों की मां पर अपने पति की कथित
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नौ बच्चों की मां पर अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि महिला को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ संबंध रखता है और एक दिन उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर सकता है. इसी आशंका और लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच उसने वारदात को अंजाम दिया.
