फ्लैट, प्लॉट, विला और सोना... 100 करोड़ का मालिक निकला इंजीनियर
तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है. हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर के
तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है. हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है. तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का आरोप है कि सरकारी सेवा के दौरान उन्होंने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जुटाई. जांच के दौरान अधिकारियों को दस्तावेजों के आधार पर 9.24 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है, जबकि इन संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
