4 फ्लैट, 5 प्लॉट, विला और सोना... 100 करोड़ का मालिक निकला सरकारी इंजीनियर, अफसर भी रह गए हैरान
तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अफसरों को हैरान कर दिया है. हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी
तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अफसरों को हैरान कर दिया है. हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप लगा है. तेलंगाना की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया और फिर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की.
