क्या जानते हैं जगन्नाथ जी के रथ के घोड़ों के नाम? जानें इनका रहस्य
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई यानी कल से शुरू होने वाली है. ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई यानी कल से शुरू होने वाली है. ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का नजारा बेहद अद्भुत और अलौकिक होता है. आस्था के इस महाकुंभ को देखने और भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी छूकर अपना जीवन धन्य करने के लिए सिर्फ भारत के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार विदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं. समुद्र के किनारे बने भव्य श्रीमंदिर से लेकर करीब 3 किलोमीटर लंबे बड़ा डांड (रथ मार्ग) तक, जिधर भी नजर जाए सिर्फ भक्तों का हुजूम, शंखध्वनि, झांझ-मंजीरों की थाप और जय जगन्नाथ का उद्घोष सुनाई देता है.
