4 साल तक नहीं छोड़ी जमीन, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के संभल में करीब चार साल से विवादों में फंसी पौने दो बीघा जमीन प्रशासन ने कब्जामुक्त करा दी. दबंगों ने महिला की
उत्तर प्रदेश के संभल में करीब चार साल से विवादों में फंसी पौने दो बीघा जमीन प्रशासन ने कब्जामुक्त करा दी. दबंगों ने महिला की खरीदी हुई जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिए थे. एसडीएम कोर्ट के आदेश के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा. कोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया और जमीन का कब्जा पीड़ित को दिलाया.
