मिक्सर में भूलकर भी न पीसें ये चीजें, मोटर हो सकती है जाम
मिक्सर ग्राइंडर आज लगभग हर किसी की रसोई में मौजूद है. ये रसोई में रखी सबसे जरूरी मशीन बन चुका है. चटनी बनानी हो, मसाले
मिक्सर ग्राइंडर आज लगभग हर किसी की रसोई में मौजूद है. ये रसोई में रखी सबसे जरूरी मशीन बन चुका है. चटनी बनानी हो, मसाले पीसने हों या फिर शेक तैयार करना हो, ज्यादातर काम इससे मिनटों में हो जाते हैं. लोगों को लगता है कि ये सभी चीजों को आसानी से पीस देता है. यही वजह है कि कई लोग बिना सोचे-समझे हर चीज मिक्सर में डाल देते हैं.
लेकिन कई बार उनकी यही आदत उनके मिक्सर को नुकसान पहुंचा देती है और उनके हजारों रुपये भी खर्च करा देती है. ज्यादातर चीजों को आसानी से पीसने वाला मिक्सर कुछ चीजों को पीसने के लिए डालने से खराब हो सकता है. जी हां, कुछ चीजे ऐसी भी हैं जिन्हें मिक्सर में पीसना आपकी मशीन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जो ब्लेड पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालती हैं जबकि कुछ मोटर को ओवरलोड कर देती हैं.
ऐसे में अगर बार-बार इन चीजों को मिक्सर में पीसने गलती की जाए तो मशीन जल्दी खराब हो सकती है. आइए जानते हैं किन 9 चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसने से बचना चाहिए. 1. उबलती हुई गर्म चीजें: अगर आपने सूप, दाल या ग्रेवी, गैस से उतारते ही सीधे मिक्सर में डाल दी हैं, तो ये ना केवल मिक्सर के लिए बल्कि आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.
गर्म भाप की वजह से जार के अंदर दबाव बढ़ जाता है और ढक्कन खुलने का खतरा रहता है. इसलिए किसी भी गर्म चीज को पहले थोड़ा ठंडा होने दें, फिर पीसें.
