तुम्हारी बेटी को मारकर दफना दिया...शादी के डेढ़ महीने बाद आया कॉल
सिद्धार्थनगर में शादी के डेढ़ महीने के भीतर दहेज की कथित मांग को लेकर 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है
सिद्धार्थनगर में शादी के डेढ़ महीने के भीतर दहेज की कथित मांग को लेकर 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या कर शव घर के कमरे में दफना दिया और फिर सास को फोन कर इसकी जानकारी दी. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
