कनाडा में हीटवेव के साथ हवा भी बिगड़ी, गर्मी ने तोड़ा 31 साल का रिकॉर्ड
कनाडा के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है, तेज गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टोरंटो
कनाडा के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है, तेज गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टोरंटो समेत दक्षिणी ओंटारियो के कई शहरों में तापमान ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. टोरंटो के डाउनटाउन इलाके में मंगलवार को तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जुलाई के इस समय के लिए 31 साल पुराने रिकॉर्ड से भी ज्यादा रहा.
