राहुल गांधी की परेड ग्राउंड रैली को लेकर रातभर देहरादून में हुआ बवाल
राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात को
राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड की ओर कूच किया. इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए परेड ग्राउंड के गेट को खुलवाने की कोशिश की, जिसके बाद तैनात भारी पुलिस बल से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई.
