23 साल बाद इराक छोड़ेगी अमेरिकी सेना, ईरान जंग के बाद बदल रहा पश्चिम एशिया?
पश्चिम एशिया की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. करीब 23 साल पहले इराक पर हमला कर वहां अपनी सैन्य मौजूदगी
पश्चिम एशिया की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. करीब 23 साल पहले इराक पर हमला कर वहां अपनी सैन्य मौजूदगी कायम करने वाला अमेरिका अब पूरी तरह देश छोड़ने जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया कि 30 सितंबर 2026 तक सभी अमेरिकी सैनिक इराक से वापस लौट जाएंगे.
ट्रंप ने कहा, "अब हमें वहां सेना रखने की जरूरत नहीं है. हमारा रिश्ता अब सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक और कारोबारी होगा."
