इंडिया पोस्ट का रिकॉर्ड, पहली तिमाही में किया ₹4000 Cr का कारोबार
इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अब तक का सबसे अधिक कारोबार दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया
इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अब तक का सबसे अधिक कारोबार दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है.
डाक विभाग का टर्नओवर 4,008.95 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.2 प्रतिशत अधिक है. पहली बार इंडिया
पोस्ट का पहली तिमाही का कारोबार 4,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. यह जानकारी केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित डाक विभाग की तिमाही बिजनेस रिव्यू बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी.
