'परिसीमन बिल के लिए Ncp-sp और DMK को रिझा रही बीजेपी', चिदंबरम का दावा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार संसद के मॉनसून सत्र में 131वां संविधान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार संसद के मॉनसून सत्र में 131वां संविधान (संशोधन) विधेयक दोबारा लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि इस विधेयक को पारित कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और डीएमके का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है. चिदंबरम ने दोनों दलों से इस विधेयक का समर्थन नहीं करने की अपील भी की.
