बिना बार-बार धोए भी फ्रेश रहेगी बेडशीट! जानें एक्सपर्ट्स की 6 टिप्स
बिस्तर पर चादर हर घर में बिछाई जाती हैं. इनपर सभी बैठते और सोते हैं, जिसकी वजह उनमें धूल, पसीना, बॉडी ऑयल और छोटे-मोटे दाग
बिस्तर पर चादर हर घर में बिछाई जाती हैं. इनपर सभी बैठते और सोते हैं, जिसकी वजह उनमें धूल, पसीना, बॉडी ऑयल और छोटे-मोटे दाग लग जाते हैं. चादर जरा सी गंदी होते ही लोग इसे धुलने डाल देते हैं. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.
चादर पर धूल, पीसना और दाग लगने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपको हर दूसरे दिन चादरें धोनी पड़े. अगर कुछ आसान आदतें अपना ली जाएं, तो आपकी चादर लंबे समय तक साफ, महकती हुई और नई जैसी बनी रह सकती है. लॉन्ड्री एक्सपर्ट्स ने 6 आसान टिप्स बताए हैं, जो आपकी चादरों को बिना धोए साफ-फ्रेश रखने में मदद कर सकती हैं.
इसके साथ ही ये आदतें चादरों की लाइफ भी बढ़ा देती हैं. 1. दाग लगते ही तुरंत साफ करें: अगर चादर पर चाय, कॉफी, खाना या कोई और दाग लग जाए, तो उसे सुखने न दें और तुरंत साफ कर दें. दाग जितनी देर तक रहेगा, उसके कपड़े में जमने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी.
इसलिए घर में हमेशा एक अच्छा स्पॉट क्लीनर रखें.
