मैदानी इलाकों में मानसून थमा: उत्तर-पश्चिम भारत में अभी 6-7 दिन बारिश होने के आसार नहीं; कब बदलेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
इसके चलते, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र यानी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों और विशेष रूप से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत अगले 6-7 दिनों के दौरान बारिश बहुत कम होने की संभावना है।
कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
