Nashik Road Accident: नासिक में भीषण सड़क हादसा, ट्रकों और कार की भिड़ंत में चार की मौत; एक की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि कार पेठ की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार नासिक-पेठ
पुलिस ने बताया कि कार पेठ की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार नासिक-पेठ मार्ग पर स्थित सप्तशृंगीगढ़ से सिलवासा जा रही थी। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
इसके बाद ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी और टक्कर लगने के बाद कार सामने चल रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ी। पुलिस ने बताया कि हादसा
इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
