नोएडा में रोड रेज के दौरान युवक से मारपीट, कान का पर्दा फटा
नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र में रोड रेज के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित अरिन चौधरी का आरोप
नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र में रोड रेज के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित अरिन चौधरी का आरोप है कि कार टकराने के बाद दूसरे चालक ने गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके बाएं कान में गंभीर चोट आई. पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट, तस्वीरें और डैशकैम फुटेज पुलिस को सौंप दी हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
