OMG! 69 की डिंपल का ब्लैक लुक देख लोग रह गए दंग, सब पर पड़ीं भारी
बॉलीवुड में ऐसी कई अदाकारा रही हैं, जिनकी खूबसूरती ने न केवल 70 या 80 के दशक में लोगों को मंत्रमुग्ध किया है बल्कि अब
बॉलीवुड में ऐसी कई अदाकारा रही हैं, जिनकी खूबसूरती ने न केवल 70 या 80 के दशक में लोगों को मंत्रमुग्ध किया है बल्कि अब भी लोग उन पर फिदा हैं. जब भी ऐसी अदाकाराओं का जिक्र होता है, तो रेखा का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है. लेकिन इस लिस्ट में दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी शामिल हैं.
69 साल की उम्र में भी उन्होंने जिस तरह से अपने आपको को फिट और मेंटेन रखा है, वो काबिल-ए-तारीफ है. उनका फैशन, स्टाइल और स्किन देखकर ये कहना बहुत मुश्किल है कि वो बड़े-बड़े बच्चों की नानी हैं. अभिनेता अक्षय कुमार की सास और ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल और ग्रेस की कोई उम्र नहीं होती.
69 साल की उम्र में वो फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर में ऐसे अंदाज में पहुंचीं कि हर किसी की नजरें उन पर ही टिक गईं. उनके हैंडक्राफ्टेड ब्लैक एथनिक लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ब्लैक हैंडक्राफ्टेड आउटफिट में दिखीं बेहद स्टाइलिश डिंपल कपाड़िया ने 'द ओडिसी' के प्रीमियर के इस खास मौके पर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ ऑल-ब्लैक हैंडक्राफ्टेड आउटफिट पहना था.
उनके लुक में एक लंबा ब्लैक कोट, क्विल्टेड वेस्टकोट और सरॉन्ग स्टाइल स्कर्ट शामिल थी.
